रणबीर-आलिया ने 4 फेरों में की पूरी शादी, भाई राहुल भट्ट ने बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की भी नजर ना लगे।

रणबीर और आलिया ने सात जन्मों का साथ निभाने का वादा सात फेरे लेकर नहीं बल्कि केवल चार फेरे लेकर किया है। जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी दोनों ने शादी की परंपरा को बदलते हुए सात फेरे नहीं, केवल सिर्फ चार फेरे लिए। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने इस बारे में बताया है, साथ ही ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया है।

राहुल भट्ट ने कहा, ‘रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में 7 नहीं 4 फेरे लिए हैं। उनकी शादी में एक विशेष पंडित थे. ये पंडित कई सालों से कपूर परिवार के साथ हैं। तो उन्होंने हर फेरे का महत्व समझाया। एक होता है धर्म के लिए, एक होता है संतान के लिए…तो ये सब वास्तव में बहुत आकर्षक था। मैं एक ऐसे घर से ताल्लुक रखता हूं जहां कई धर्मों के लोग हैं। रिकॉर्ड के लिए 7 फेरे नहीं, बल्कि 4 फेरे लिए गए और मैं चारों फेरों के दौरान वहीं था।’

पढ़ें-वास्को दी गामा: एक खोजी नाविक अथवा एक ईसाई समुद्री डाकू

संबंधित समाचार