अयोध्या: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर दो महिला ग्राम प्रधान पीएम मोदी से होंगी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पीएम मोदी जनपद की दो महिला ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जम्मू कश्मीर में सम्मानित करेंगे। इससे पहले भी दोनों प्रधान प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं। 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में देश के चुनिंदा ग्राम प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय पंचायत …

अयोध्या। पीएम मोदी जनपद की दो महिला ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जम्मू कश्मीर में सम्मानित करेंगे। इससे पहले भी दोनों प्रधान प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं।

24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में देश के चुनिंदा ग्राम प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के मौके पर ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वहां पहुंचे ग्राम प्रधान जम्मू कश्मीर के परिदृश्य से भी रूबरू होंगे।

जनपद के बीकापुर के तारुन ब्लॉक की घूरीटीकर की ग्राम प्रधान विमलेश गुप्ता सम्मानित की जाएंगी। ओमकार के अनुसार अभी विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के 15 दिन पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान प्रधान विमलेश गुप्ता को सम्मानित किया था, जिसके फल स्वरूप अभी हफ्ते भर पहले 9 लाख रुपए ग्राम सभा में डिजिटल विकास के लिए आया है।

इसके लिए दिल्ली से टीम आई थी और ऑनलाइन सभी ग्राम प्रधानों की परीक्षा भी हुई थी। वहीं सोहावल ब्लॉक की सनाहा गांव की ग्राम प्रधान रीना पांडे भी सम्मानित होंगी। रीना पांडे को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रोत्साहन राशि से सम्मानित हो चुकी है।

पढ़ें- बहराइच: बेहतर होगी पुलिस कर्मियों की पाठशाला, एसपी ने नए परिसर का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार