पीलीभीत की युवती को भगा ले गया फतेहगढ़ का प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। परिजन की गैर मौजूदगी में एक युवती को फतेहगढ़ का रहने वाला उसका प्रेमी ले गया। युवती अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र व शादी के लिए जमा की गई नकदी भी ले गई। आरोपी ने पहले तीन घंटे में युवती को वापस घर छोड़ने का आश्वासन दिया और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ …

अमृत विचार, पीलीभीत। परिजन की गैर मौजूदगी में एक युवती को फतेहगढ़ का रहने वाला उसका प्रेमी ले गया। युवती अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र व शादी के लिए जमा की गई नकदी भी ले गई। आरोपी ने पहले तीन घंटे में युवती को वापस घर छोड़ने का आश्वासन दिया और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। कोतवाली पुलिस ने भाई से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 14 अप्रैल को घर पर उसकी 24 वर्षीय बहन अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कामकाज में व्यस्त थे। इस बीच फतेहगढ़ जिले के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव खटकपुरा निवासी जुनैद उसकी बहन को फुसलाकर ले गया। घर पर बहन की शादी के लिए रखे 1.75 लाख रुपये, शैक्षिक प्रमाण पत्र समेत अन्य सामान भी ले गए। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश को टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सब्जी और फल लेकर जा रहे टेंपो का टायर फटा, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

संबंधित समाचार