हरदोई: मौरंग से लदा ट्रक पलटने से बच्ची की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
हरदोई। ऐसा दर्दनाक हादसा जिसे देखने वाला हर कोई कांप उठा। घर के बाहर खेल रही बच्ची के ऊपर मौरंग से लदा ट्रक पलट गया। जिसके चलते उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे होने से मची अफरा-तफरी के बीच वहां मौजूद भीड़ ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप …
हरदोई। ऐसा दर्दनाक हादसा जिसे देखने वाला हर कोई कांप उठा। घर के बाहर खेल रही बच्ची के ऊपर मौरंग से लदा ट्रक पलट गया। जिसके चलते उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे होने से मची अफरा-तफरी के बीच वहां मौजूद भीड़ ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बताते है कि शुक्रवार की सुबह साण्डी थाने के चौधरियापुर निवासी रामलखन की तीन वर्षीय पुत्री महक अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उधर से निकल रहा मौरंग से लदा ट्रक बच्ची के ऊपर पलट गया।
हादसे की चपेट में आने से एक चीख के साथ बच्ची की सांसें हमेशा-हमेशा के लिए थम गई। हादसा होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह ट्रक के नीचे दबी बच्ची को बाहर निकाला। इस बीच वहां पहुंची भीड़ ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ कर दोनों को पुलिस को सौंप दिया है। खबर मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्ज़े में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामलखन के घर कोहराम मचा हुआ है। एसएचओ साण्डी का कहना है कि हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-पीलीभीत की युवती को भगा ले गया फतेहगढ़ का प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज
