हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अम्बेडकर जयंती के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हो कर घर वापस लौट रहे बाबा साहब के अनुयायी की अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते कि बेनीगंज …

हरदोई। अम्बेडकर जयंती के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हो कर घर वापस लौट रहे बाबा साहब के अनुयायी की अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताते कि बेनीगंज कोतवाली इलाके के कुर्सी गांव निवासी अशर्फीलाल का 45 साल बेटा श्रवण कुमार मेहनत-मज़दूरी करते हुए अपना गुज़र-बसर करता था। श्रवण कुमार की शादी नहीं हुई थी। गुरुवार को अम्बेडकर जयंती समारोह के दौरान शाम को बाबा साहेब की पदयात्रा से शामिल होने गया हुआ था। जहां से देर शाम को अपने घर वापस लौट रहा था।

बताया गया है कि गांव से कुछ दूर पर निकली रेलवे पटरी पार करते हुए श्रवण कुमार अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही पर ही मौत हो गई। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इस तरह हादसे का शिकार हुए श्रवण कुमार के घर वाले रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े।

उधर शोभायात्रा में शामिल अनुयायी हादसे की खबर सुनते ही श्रवण के घर की तरफ दौड़ पड़े। वहीं हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-रामपुर : ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

संबंधित समाचार