ब्लू ड्रेस में सपना चौधरी ने दिखाया ग्लैमर, देसी कपड़े छोड़ बनीं विदेशी, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अब देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सपना अपने डांस से तो धमाल मचाती ही हैं, साथ ही अपने ग्लैमरस का तड़का लगाकर फैंस को घायल कर देती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है और वह अपने डांस-तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। …

मुंबई। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अब देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सपना अपने डांस से तो धमाल मचाती ही हैं, साथ ही अपने ग्लैमरस का तड़का लगाकर फैंस को घायल कर देती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है और वह अपने डांस-तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब सपना का एक ग्लैमरस लुक सामने आया है। इस बार उन्होंने अपने नए फोटोशूट की कुछ फोटो शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

देसी क्वीन का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है।

सपना ने ब्लू कलर का कोल्ड शोल्डर फ्रॉक स्टाइल टॉप और मैचिंग प्लाजो पैंट कैरी किया है।

हाई पोनी टेल मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को पूरा किया है। फोटो में सपना सीढ़ियों के पास खड़े होकर कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह कॉन्फिडेंट और खुद को खूबसूरत फील कर रही हैं।

सपना सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कभी सपना इंडियन और देसी लुक से फैंस का दिल जीतती हैं तो कभी स्टाइलिश लुक से सबको हैरान कर देती हैं।

पढ़ें-साड़ी नहीं, सपना चौधरी ने ऑफ शोल्डर जंपसूट में दिए स्टाइलिश पोज, ग्लैमरस लुक देख फैंस हुए दिवाने

संबंधित समाचार