Alia-Ranbir Wedding: मिस्टर एंड मिसेज कपूर को एक्स गर्लफ्रेंड ने दी बधाइयां, फोटो शेयर कर कह दी यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई।  बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स भी उन्हें खूब बधाइयां दे रही हैं। कैटरीना …

मुंबई।  बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स भी उन्हें खूब बधाइयां दे रही हैं।

कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और नरगिस फाकरी तक ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनकी शादी के लिए तो बधाई दी ही, साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रणबीर और आलिया पर अपना प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रियंका चोपड़ा ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर कीं। उन्होंने दोनों को बधाइयां देते हुए लिखा, “Awww… आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां। आप दोनों की जिंदगी के प्यार और खुशियों से भरने की कामना करती हूं।” रणबीर और आलिया को विश कर प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में आ गई हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने भी शादी की बधाई दे डाली हैं। आलिया भट्ट की तस्वीरों पर कटरीना कैफ ने कमेंट किया है। कटरीना कैफ ने लिखा, मेरी तरफ से तुम दोनों को शादी की बहुत बधाई। मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारी जिंदगी में प्यार और खुशियां हमेशा ऐसे ही बरकरार रहे।

पढ़ें- Alia Ranbir Wedding: शादी के बाद एक साथ नजर आए रणबीर-आलिया, सामने आया कपल का पोस्ट वेडिंग लुक

संबंधित समाचार