भवाली में खाई में गिरी दिल्ली से आ रहे पर्यटकों की कार, झपकी बनी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली,अमृत विचार। पहाड़ों पर वीकेंड के चलते पर्यटक बढ़ने से सड़क दुर्घटना भी बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को भीमताल क्षेत्र में युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी। वही, शुक्रवार सुबह दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार भवाली में खाई में जा गिरी। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने …

भवाली,अमृत विचार। पहाड़ों पर वीकेंड के चलते पर्यटक बढ़ने से सड़क दुर्घटना भी बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को भीमताल क्षेत्र में युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी। वही, शुक्रवार सुबह दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार भवाली में खाई में जा गिरी। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने कार सवारों को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि कार सवार सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

भवाली में खाई में गिरी दिल्ली से आ रहे पर्यटकों की कार।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से कार (यूपी 16 सीके 1770) से पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल घूमने आए चंद्रशेखर निवासी नोएडा की कार भवाली नैनी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। चंदशेखर ने बताया कि तड़के करीब चार बजे झपकी आने से हादसा हुआ। बच्चे को हल्की चोट लगी है लेकिन वह बिल्कुल ठीक है। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रावत ने बताया कि कार सवार परिवार स्थानीय होटल में रुक गया है जबकि उनकी कार को खाई से निकलवाकर हल्द्वानी भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार