सरपंच की हत्या के बाद महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘कश्मीर में खून-खराबे का अंत होता नहीं दिख रहा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को हुई एक सरपंच की हत्या पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, टारगेट किलिंग को लेकर बेहद दुखी हूं। ऐसा लग रहा है कि कश्मीर में खून-खराबे का अंत होता नहीं दिख …

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को हुई एक सरपंच की हत्या पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, टारगेट किलिंग को लेकर बेहद दुखी हूं। ऐसा लग रहा है कि कश्मीर में खून-खराबे का अंत होता नहीं दिख रहा है। फिर भी भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के प्रति अपना नजरिया बदलने को तैयार नहीं है।

बता दें शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह शख्स निर्दलीय निर्वाचित हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने पट्टन इलाके के गोसबाग में मंजूर अहमद बांगरू की हत्या कर दी। बांगरू को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से सभी घरों में मिलेगी 300 यूनिट बिजली फ्री

 

संबंधित समाचार