गाजियाबाद: किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की कनावनी में रहने वाले नाबालिग किशोरी का कल देर रात शव बरामद हुआ। परिवार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही। परिवार के लोगों ने इंदिरापुरम की सीआईएसफ रोड को जाम कर दिया। यह सड़क मार्ग नोएडा को जोड़ता है जो पूरी तरीके से सड़क जाम …

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की कनावनी में रहने वाले नाबालिग किशोरी का कल देर रात शव बरामद हुआ। परिवार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही। परिवार के लोगों ने इंदिरापुरम की सीआईएसफ रोड को जाम कर दिया।

यह सड़क मार्ग नोएडा को जोड़ता है जो पूरी तरीके से सड़क जाम कर दिया है। परिजनों का आरोप किशोरी के साथ दुष्कर्म बाद हत्या हुई है, उसमें कोई कार्रवाई नहीं की है।

पुलिस ने परिजनों को समझाकर पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही। किशोरी के शव को सड़क से हटाया। मौके पर सीओ इंदिरापुरम, एसीएम इंदिरापुरम पहुंचे  एसीएम इंदिरापुरम निखिल चक्रवती ने कहा कि परिजनों को समझाकर शव को एंबुलेंस के द्वारा शमशान घाट तक पहुंचा दिया है।

इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया और इंदिरापुरम सीआईएसएफ रोड को खाली करा दिया है।

पढ़ें- बरेली: नशीला पदार्थ देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

 

संबंधित समाचार