सास सोनी राजदान ने दामाद Ranbir Kapoor को दिया 2.5 करोड़ का गिफ्ट
मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया है। अब आलिया मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। दोनों ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। दोनों को देखकर यह …
मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया है। अब आलिया मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। दोनों ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। दोनों को देखकर यह लगता है कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की भी नजर ना लगे।
खबरों की मानें तो कपल को मिले गिफ्ट्स की जानकारी दी है। शादी के ही दिन कपल की सगाई हुई। आलिया की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर कपूर को महंगी घड़ी गिफ्ट की। रणबीर की सांस ने उन्हें एक ऐसे ब्रांड की घड़ी दी जिसका आसानी से मिलना मुश्किल होता है। सूत्र बताते हैं कि सोनी राजदान ने रणबीर को जो गिफ्ट दिया है उनकी कीमत 2.50 करोड़ है।
बता दें कि आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह पहली बार रणबीर कपूर से संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर हुई थी और उस वक्त आलिया सिर्फ 11 साल की थीं इस इंटरव्यू में आलिया ने कहा- ‘जब मैं पहली बार रणबीर से मिली, मैं 11 साल की थी मैं बहुत शर्मीली थी मुझे उनके कंधे पर अपना सिर रखना था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी’।
पढ़ें-कन्नौज: विकलांग किसान को दबंगों ने पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
