पीएम मोदी ने भगवान हनुमान की 108 फीट की मूर्ति का किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुजरात। पीएम मोदी ने आज हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। पीएम ने कहा कि, पवनपुत्र की कृपा हर किसी पर बनी रहे। बता दें प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक यह प्रतिमा हनुमानजी …

गुजरात। पीएम मोदी ने आज हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। पीएम ने कहा कि, पवनपुत्र की कृपा हर किसी पर बनी रहे। बता दें प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक यह प्रतिमा हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश भर में चार दिशाओं में स्थापित की जा रही चार प्रतिमाओं में से दूसरी है।

इसे मोरबी में बापू केशवानंद के आश्रम में स्थापित किया गया है। यह देश के पश्चिमी दिशा की ओर स्थापित की गई प्रतिमा है। श्रृंखला की पहली प्रतिमा 2010 में शिमला में स्थापित की गई थी। बता दें मोरबी में विशाल मूर्ति का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-

सांप्रदायिक हिंसा: सोनिया गांधी का तंज, बोलीं- हिंदू- मुस्लिम मुद्दा नफरत और विभाजन का वायरस

 

 

संबंधित समाचार