अयोध्या: खेत की रखवाली कर रहे किसान को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बहरास गांव में शनिवार सुबह बड़ी वारदात सामने आई है। यहां खेत की रखवाली को गए किसान की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात अंजाम देने वालों ने किसान के सर पर धारदार हथियार से वार किया और उसकी आंखें फोड़ दी। शनिवार सुबह घटना की …

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बहरास गांव में शनिवार सुबह बड़ी वारदात सामने आई है। यहां खेत की रखवाली को गए किसान की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात अंजाम देने वालों ने किसान के सर पर धारदार हथियार से वार किया और उसकी आंखें फोड़ दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई जब उसकी पत्नी खेत पर पहुंची। किसान का शव खेत में बनी उसकी झोपड़ी से 100 मीटर दूर पगडंडी पर पाया गया।

बताया जाता है बहरास गांव का रहने वाला किसान चेतन रावत (45) रोज की तरह शुक्रवार रात खेतों की रखवाली के लिए घर से गया था। वारदात रात की ही बताई जाती है। पुलिस के अनुसार वारदात अंजाम देने वालों ने पहले उसे झोपड़ी में मौत के घाट उतारा फिर शव पगडंडी पर लाकर फेंक दिया। निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके ए वारदात पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसान के सर और आंख पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है। परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया है। वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले अज्ञात बदमाशों ने पूराबाजार क्षेत्र में एक किसान को गोली मार दी थी। जिसका इलाज अभी चल रहा है।

पढ़ें-अयोध्या : गायक सुखविंदर सिंह ने भेंट की श्रीराम चालीसा वीडियो

संबंधित समाचार