मऊ: टौंस नदी में डूबने से 13 साल के बच्चे की हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मऊ/बलिया। जिले के दक्षिणटोला क्षेत्र में शनिवार को स्नान कर रहे गये किशोर की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कोतवाली अन्तर्गत कासिमपुरा निवासी ज़हीर पुड़ी वाले का पौत्र मोहम्मद हम्माद (13) अपने दोस्तों के साथ घर वालों को बिना सूचना दिए ही नदी नहाने चला गया। …

मऊ/बलिया। जिले के दक्षिणटोला क्षेत्र में शनिवार को स्नान कर रहे गये किशोर की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कोतवाली अन्तर्गत कासिमपुरा निवासी ज़हीर पुड़ी वाले का पौत्र मोहम्मद हम्माद (13) अपने दोस्तों के साथ घर वालों को बिना सूचना दिए ही नदी नहाने चला गया।

आज सुबह बेलवाघाट नदी पर नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई है जबकि उसके तीन अन्य दोस्तों को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाने के बाद बेलवाघाट पुलिस चौकी ले गयी जहाँ पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पढ़ें- झांसी: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार