बहराइच: विवादित जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद, 17 लोगों पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर के कुंडासर गांव में विवादित जमीन पर भीम आर्मी के लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने मूर्ति हटा दी। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष से 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थाना …

बहराइच। फखरपुर के कुंडासर गांव में विवादित जमीन पर भीम आर्मी के लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने मूर्ति हटा दी। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष से 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर में विवादित जमीन है। ग्रामीणों के मुताबिक प्री प्लान के तहत अंबेडकर जयंती के दिन पहले बाजार में जुलूस निकाला गया। इसके बाद शाम खाली स्थान पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। गांव के अन्य लोगों ने शुक्रवार को हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्रतिमा को उठाकर फेंक दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। भीम आर्मी और ग्रामीणों के बीच छीना झपटी हुई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कोई भी नया काम करने से रोक दिया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

पुलिस बल निरंतर नजर रख रही है। इस मामले में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मूर्ति तोड़ने की कोई बात नहीं है। नया काम करने से ग्रामीणों ने रोका है। उन्होंने बताया कि मामले में कमलेश कुमार पत्नी प्रदीप की तहरीर पर अजय सिंह समेत पांच और सतगुरु प्रसाद की ओर से 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता का गला दबाकर की हत्या, पति फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज