अयोध्या: जनौरा वासियों को जलभराव से मिल जाएगी निजात, मेयर ने अफसरों को दिए निर्देश
अयोध्या। शहर में जनौरा वासियों के भाग्य खुलने वाले हैं। इलाके में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई रखने को भी कहा है। ऋषिकेश उपाध्याय लालबाग वार्ड में स्थित लक्ष्मी सागर तालाब की सफाई हेतु चलाए जा …
अयोध्या। शहर में जनौरा वासियों के भाग्य खुलने वाले हैं। इलाके में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई रखने को भी कहा है।
ऋषिकेश उपाध्याय लालबाग वार्ड में स्थित लक्ष्मी सागर तालाब की सफाई हेतु चलाए जा रहे अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके साथ-साथ वार्ड में भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। स्थानीय पार्षद अनुभव जयसवाल व नागरिकों द्वारा लालबाग और जनौरा में वर्षा ऋतु में हो होने वाले जलभराव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके समाधान हेतु उच्चधिकारियों व अभियंताओं को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। साथ ही वार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त हरिश्चन्द्र सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पढ़ें-अयोध्या पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे
