प्रयागराज की एथलीट काजल निषाद को CM योगी ने किया सम्मानित, सीएम ने नया मुकाम हासिल करने के लिये किया प्रेरित
लखनऊ। प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची काजल को सीएम योगी ने सम्मानित किया। सीएम ने उपहार में जूते भी दिए। धावक काजल एथलीट बनना चाहती है। इस उपहार के लिए काजल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की …
लखनऊ। प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची काजल को सीएम योगी ने सम्मानित किया। सीएम ने उपहार में जूते भी दिए। धावक काजल एथलीट बनना चाहती है।
इस उपहार के लिए काजल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए उम्र भर खेल किट और जूते देने की जिम्मेदारी ली है।
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के ललितपर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की 10 वर्षीय पुत्री काजल निषाद कक्षा चार की छात्रा हैं। काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था। लेकिन कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी।
इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके लिए काजल 10 अप्रैल को प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ी।
काजल की इस लगन और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया। साथ ही साथ उसे आगे भी इसी तरह दौड़ में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए जूते, ट्रैक सूट और खेल किट भी उपहार में दिया।
पढ़ें- सीएम योगी ने किया एलान, तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करेगा यूपी
