खड़े ट्रक से टकराई कार, मौके पर दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही माैत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्राें ने बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय से जबलपुर की ओर जाने वाले …
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही माैत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्राें ने बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय से जबलपुर की ओर जाने वाले फोरलेन मार्ग क्रमांक 44 पर लखनादौन के समीप पावर हाउस के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। कार नागपुर से जबलपुर की तरफ जा रही थी।
इस हादसे में वर्धा जिले के निवासी प्रशांत और वाहन चालक मयूर मोरेश्वर की मौत हो गई और कार में सवार वर्धा जिले के सतारा के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संदीप पाटिल एवं पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों का उपचार लखनादौन के अस्पताल में जारी है। कार में सवार ये लोग एक त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होने बिहार के दरभंगा गए हुए थे, जहाँ से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें- नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
