अलीगढ़: गृह क्लेश से परेशान युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़। जिलें में गृह क्लेश से परेशान युवक ने शनिवार दोपहर फांसी लगा दी। होली चौक निवासी सचिन साल 42 का मजदूरी करता था। आर्थिक परेशानियों के चलते आए दिन घर में कलह होती रहती थी। शनिवार सुबह भी उसका परिवार वालों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह परेशान चल रहा था। पुलिस …
अलीगढ़। जिलें में गृह क्लेश से परेशान युवक ने शनिवार दोपहर फांसी लगा दी। होली चौक निवासी सचिन साल 42 का मजदूरी करता था। आर्थिक परेशानियों के चलते आए दिन घर में कलह होती रहती थी। शनिवार सुबह भी उसका परिवार वालों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया।
पुछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुबह परिवार वालों से अनबन हुई थी, जिससे परेशान चल रहा था। और फिर दोपहर में वह अपने कमरे में गया और अंदर से खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक जब दिखा नहीं तो परिजनों ने कमरे के झांका। तब पता चला कि युवक कमरे के अंदर फांसी से लटक रहा था।
परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे लेकर अस्पताल भागे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कि जानकारी मिलने पर सासनीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
सचिन की शादी कई साल पहले हो चुकी है। परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं। सारे परिवार की जिम्मेदारी और भरण पोषण उसकी कमाई से ही चलता था। ऐसे में सचिन की मौत के बाद पूरे परिवार के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के मामले की जांच पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें-बिजनौर : गृह क्लेश के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
