गौतम बुद्ध नगर : सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा बोर्डिंग में हुई नाबालिग की मौत की जांच सीबीआई को किया ट्रांसफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर । सुप्रीम कोई ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में हुये नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकार को नाबालिग के मौत के मामले की जांच के सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के …

गौतम बुद्ध नगर । सुप्रीम कोई ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में हुये नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकार को नाबालिग के मौत के मामले की जांच के सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के निर्देश भी दिये हैं।

दरअसल, साल 2020 में नोएडा स्थित एक स्कूल में 14 साल की नाबालिग लड़की कथित तौर पर कक्षा में लटकी मिली थी।मृतक लड़की की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की थी। पीड़ित की मां ने याचिका में कहा कि मृतक नाबालिग लड़की की बलात्कार और हत्या की गई।

नाबालिग की मां ने सुप्रीम कोर्ट में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल किया था। याचिका में नाबालिग बेटी के साथ कथित बलात्कार और हत्या करने की बात कही गई थी, जिसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों का नोएडा से हरियाणा में दिल्ली के रास्ते उनका अपहरण करने कोशिश की गई।

याचिका में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से एक कक्षा में बंद कर दिया गया और उनको सादे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं पुलिस को बिना बुलाये  लड़की के शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश व हरियाणा दोनों प्रदोशों में जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी: घर में घुसकर नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, फरार

संबंधित समाचार