अयोध्या: राज्यपाल के ओएसडी ने कृषि विवि का किया भ्रमण, नई शिक्षा नीति व गुणवत्ता बढ़ाने पर हुआ मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जॉनी ने शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर आचार्य नरेंद्र देव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कुमकुम का पौधा लगाया। इसके बाद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में छात्राओं …

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जॉनी ने शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर आचार्य नरेंद्र देव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कुमकुम का पौधा लगाया। इसके बाद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा आयोजित हुनर हाट का उद्घाटन करते हुए उनके द्वारा कृत्य कलाओं की प्रशंसा की। कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह की उपस्थिति में डॉ. जानी ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की व विश्वविद्यालय के न्यूजलेटर व अन्य पुस्तकों का विमोचन किया।

उन्होंने कुलपति डॉ. सिंह से परिसर की शैक्षिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के संबंध के साथ अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके उपरांत विशेष कार्याधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय में स्थित डेयरी, नेहरु पुस्तकालय, नवनिर्मित शोध प्रक्षेत्र, खेल मैदान, उद्यान प्रक्षेत्र आदि का भी भ्रमण कर विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उनके हॉस्टल में जाकर संवाद कर शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना। मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉ जानी का समस्त कार्यकाल शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रहते हुए व्यतीत हुआ है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय में कल 498 को मिलेगी डिग्री व 25 को स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता