हल्द्वानी: दिल्ली के पर्यटकों ने पुलिस से की हाथापाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब सिर चढ़ी तो दिल्ली के चार पर्यटक सारी मर्यादा भूल गए। भीमताल में एक व्यक्ति से मारपीट कर भागे इन पर्यटकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो उनसे भी पहले बदसलूकी और फिर मारपीट कर दी। दो महिला व दो पुरुषों ने नशे में धुत होकर बीच सड़क जमकर हंगामा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब सिर चढ़ी तो दिल्ली के चार पर्यटक सारी मर्यादा भूल गए। भीमताल में एक व्यक्ति से मारपीट कर भागे इन पर्यटकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो उनसे भी पहले बदसलूकी और फिर मारपीट कर दी। दो महिला व दो पुरुषों ने नशे में धुत होकर बीच सड़क जमकर हंगामा काटा। चारों बमुश्किल पुलिस के काबू में आए। पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली निवासी सिद्धार्थ परेवा, अमित राजपूत, शिवानी प्रकाश और अंजलि पांडे ढाई साल के बच्चे के साथ छुट्टियां मनाने नैनीताल आये थे। इन लोगों ने शराब पीकर भीमताल में एक व्यक्ति से मारपीट की। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, सभी कार में सवार होकर फरार हो गये।

इसके बाद पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी। इस सूचना के बाद अमृतपुर यातायात मोबाइल ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विक्रम सिंह और लक्ष्मण ने भीमताल से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में ही बताये गये नंबर की कार भीमताल की ओर से आती दिखायी दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार तेजी से भगा दी। इस बीच कुछ लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

इधर, पुलिस कर्मियों ने पीछाकर भीमताल तिराहे के पास कार रोक ली। इस पर चारों पर्यटक कार से नीचे उतरे और पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी के साथ हाथापाई भी की। सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक भी फोर्स समेत मौके पर पहुंच गये। इस बीच एक महिला पर्यटक ने पुलिस वाहन के चालक से जबरन वाहन की चाबी छीन ली। पुलिस ने बमुश्किल पर्यटकों को काबू किया और काठगोदाम थाने लाये। इसके बाद पुलिस वाहन के चालक कांस्टेबल सोबन सिंह जीना की तहरीर पर आरोपी पर्यटकों के खिलाफ धारा 186, 323 353, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

संबंधित समाचार