मुरादाबाद : स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पीड़ित ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने साइकिल सवार बाइक मैकेनिक का मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी केंद्रीय विद्यालय की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा में रहने वाला इस्तियाक …

 मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने साइकिल सवार बाइक मैकेनिक का मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी केंद्रीय विद्यालय की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा में रहने वाला इस्तियाक बाइक मैकेनिक है। उनकी नवीनगर में बाइक मरम्मत की दुकान है।

शुक्रवार की रात वह साइकिल पर सवार होकर नमाज पढ़ने के लिए दुकान से घर जा रहा था। पूर्व पार्षद के घर के पास ही पहुंचा था कि किसी का फोन आ गया। इस पर उसने साइकिल रोक दी और खड़ा होकर फोन पर बात करने लगा। इस दौरान पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया।

इश्तियाक ने शोर भी मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन भीड़ के पहुंचने से पहले ही बदमाश स्कूटी पर फर्राटा भरते हुए केंद्रीय विद्यालय की ओर फरार हो गए। इसके बाद इश्तियाक फकीरपुरा चौकी पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बिजनौर : एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

संबंधित समाचार