खटीमा: नाला पाटकर समुदाय विशेष को बसाने का लगाया आरोप, हंगामा
खटीमा, अमृत विचार। नगर के प्रमुख अमाऊं वार्ड संख्या सात में अवैध रूप से नाले को पाटकर विशेष लोगों को बसाने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। प्रभावित वार्ड सात के आक्रोशित लोगों ने गौरव सेनानी संगठन के साथ एसडीएम रवींद्र सिंह के समक्ष गुस्सा फूटा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें तत्काल …
खटीमा, अमृत विचार। नगर के प्रमुख अमाऊं वार्ड संख्या सात में अवैध रूप से नाले को पाटकर विशेष लोगों को बसाने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। प्रभावित वार्ड सात के आक्रोशित लोगों ने गौरव सेनानी संगठन के साथ एसडीएम रवींद्र सिंह के समक्ष गुस्सा फूटा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें तत्काल नाले के अवैध पटान व अवैध कालोनी का निर्माण रोकने की मांग उठाई। साथ ही कार्रवाई न होने पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई है।
एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शनिवार को गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, कैप्टन नारायण सिंह सौन, शिव शंकर सिंह भाटिया,कैप्टन चंद्र सिंह, एमएस धामी, चंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अमाऊं वार्ड सात के अनेक लोग एसडीएम कार्यालय आ धमके।
उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनके घरों के पास अवैध रूप से नाले को पाट कर विशेष समुदाय के लोगों को अवैध प्लाटिंग कर कब्जा दिया जा रहा है। ये मकान बनाने पर उतारू हैं। इससे भविष्य का खतरा बना हुआ है। क्योंकि मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी है। कई बार विवाद भी हो चुका है। मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।
ज्ञापन में तत्काल उचित कार्रवाई करते हुए अवैध नाला पटान व अवैध कालोनी का निर्माण कार्य रूकवाए जाने की गुहार लगाई।
ज्ञापन देने वालों में इंद्रा चंद, भागीरथी देवी, लक्ष्मी धामी, पुष्पा देवी, दीपा बिष्ट, अनीता भंडारी, शांति सामंत, भावना भटट, चंद्रकला सामंत, सोनिया पांडे, हेमा खोलिया आदि भी शामिल हैं।
