अयोध्या: पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद
अयोध्या। हैदरगंज थाने के सिपाही से राइफल व बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने दूसरे 25 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ लिया है। हैदरगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पकड़ा जा सका है। आरोपी रायफल लूटने के बाद दो-तीन बड़े प्रतिष्ठानों पर लूट करके मुंबई भागने की फिराक …
अयोध्या। हैदरगंज थाने के सिपाही से राइफल व बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने दूसरे 25 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ लिया है। हैदरगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पकड़ा जा सका है। आरोपी रायफल लूटने के बाद दो-तीन बड़े प्रतिष्ठानों पर लूट करके मुंबई भागने की फिराक में थे।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सिपाही भास्कर से रायफल व बाइक लूटने के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें पहले आरोपी आकाश दूबे को मुठभेड़ के दौरान एक हफ्ते पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी थी, जिसे जेल भेज दिया गया था। शनिवार को दूसरे आरोपी अमन मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हैदरगंज थाने के बरौली मोड़ स्थित आवाम इंटर कॉलेज के पीछे मुठभेड़ के दौरान अमन मौर्या को गिरफ्तार किया गया है। अमन मौर्या पटखौली पूरब पट्टी थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या की उम्र महज 19 साल है। आरोपी से एक देसी तमंचा, कारतूस, एक निर्वाचन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया।
अमन मौर्या ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हमारा लीडर आकाश दूबे उर्फ सचिन पूरबपट्टी थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या है, जिसके कहने पर घटना को अंजाम दिया गया था। सिपाही से लूटी गई शस्त्र के माध्यम से हमलोग हैदरगंज कस्बे के 2-3 बड़े व्यवसायी प्रतिष्ठानो से लूट करने के बाद मुम्बई भागने की योजना मे थे।
यह भी पढ़ें-जौनपुर: बुलडोजर का खौफ! जौनपुर में 50 हजार के इनामी अपराधी ने किया सरेंडर
