बाराबंकी : महिलाओं ने सीखा जल की गुणवत्ता जांच के उन्नत तरीके
बाराबंकी। जल ही जीवन है ,जल की गुणवत्ता की जांच ,हर घर तक पेयजल की आपूर्ति और जल प्रबंधन को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाने के लिए समूह से जुड़ी महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण एसडीएम शंभू शरण व प्रभारी खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता …
बाराबंकी। जल ही जीवन है ,जल की गुणवत्ता की जांच ,हर घर तक पेयजल की आपूर्ति और जल प्रबंधन को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाने के लिए समूह से जुड़ी महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण एसडीएम शंभू शरण व प्रभारी खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिया गया।
स्वजन फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर रविंद्र कुमार भूपेंद्र ने प्रशिक्षण में उपस्थित समूह की महिलाओं को जल की गुणवत्ता की जांच कैसे की जानी चाहिए, विस्तार से बतलाया, साथ ही साथ जल प्रबंधन के उपायों पर भी चर्चा की और बेहतर तरीके से महिलाओं को प्रशिक्षित किया । इस मौके पर रीता पटेल, ज्योति श्रीवास्तव, रुचि ,सावित्री आदि ने समूह की महिलाओं को जल संरक्षण के विषय में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : कानपुर पुलिस ने शुरू किया आम जनता को घुड़सवारी सीखाना
