अमरोहा : पति ने किया पत्नी का सौदा, विरोध करने पर पीटा
हसनपुर, अमरोहा, अमृत विचार। पति ने अपनी पत्नी का दूसरे जनपद के युवक के साथ सौदा कर दिया। खरीदार जब लेने गया तो महिला ने उसका विरोध किया। इस दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव …
हसनपुर, अमरोहा, अमृत विचार। पति ने अपनी पत्नी का दूसरे जनपद के युवक के साथ सौदा कर दिया। खरीदार जब लेने गया तो महिला ने उसका विरोध किया। इस दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला निवासी शकीला ने दो साल पहले अपनी बेटी अस्थाना की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहरका निवासी सदाकत के साथ की थी। आरोप है कि गुरुवार को सदाकत अपनी पत्नी अस्थाना को लेकर शामली गया। पति ने पत्नी अस्थाना का किसी व्यक्ति के साथ सौदा कर दिया। जब अस्थाना ने खरीदार के साथ जाने से मना किया। तो उसके पति सदाकत ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल अस्थाना को उसके परिजनों ने उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद अस्थाना अपनी मां शकीला के साथ शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंची और अपने पति सदाकत के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: तमंचे के बल पर युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
