मुरादाबाद : जिले के छह केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपी, मूल्यांकन की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के छह केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। जिले में 80072 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पंजीकृत …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के छह केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। जिले में 80072 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अधिकारी के मुताबिक 30 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में गैरहाजिर रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षण अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा की तरह ही मूल्यांकन कार्य भी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। बताया कि छह स्कूल मूल्यांकन के लिए चयनित हैं। मूल्यांकन कक्ष राज्य व जिलास्तरीय कंट्रोल रूम में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कापियां मुख्य संकलन केंद्र पर जमा करा दी गई हैं। बताया कि 23 अप्रैल से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। हालांकि अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। इसी क्रम में चयनित विद्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, आर एन इंटर कॉलेज, हैविट मुस्लिम, जीजी हिन्दू कॉलेज में मूल्यांकन कार्य होगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अब डाकघर में पैसे ले जाने की जरूरत नहीं, शुरू हुई कैशलेस भुगतान की सुविधा

संबंधित समाचार