लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के हुये तबादले,सीतापुर के नये डीएम बने अनुज सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 6 आईएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण हुए हैं। हापुड़ में तैनात डीएम अनुज सिंह को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को आजमगढ़ जिले की कमान मिली है। जबकि आजमगढ़ के जिलाधिकारी को प्रतीक्षारत रखा गया है। हापुड़ में अनूप सिंह की जगह …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 6 आईएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण हुए हैं। हापुड़ में तैनात डीएम अनुज सिंह को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को आजमगढ़ जिले की कमान मिली है। जबकि आजमगढ़ के जिलाधिकारी को प्रतीक्षारत रखा गया है।

हापुड़ में अनूप सिंह की जगह पर मेघा रूपम को तैनाती मिली है। इसके अलावा गाजियाबाद में विक्रमादित्य मलिक को सीडीओ बनाया गया है। बताया जा रहा है आज हुये आईएएस अधिकारियों के तबादले में तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं,इससे पहले शुक्रवार को 12 आईएएस के स्थानान्तरण हो चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : मेरठ: डीएम, नगरायुक्त का हुआ ट्रांसफर, दीपक मीणा बने नए जिलाधिकारी

 

संबंधित समाचार