लखनऊ: इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, मुस्लिम नेताओं की नाराजगी की चल रही थी चर्चाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार शाम को राजधानी में इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने। काफी समय से खबरे आ रही थी कि चुनाव के बाद कुछ मुस्लिम नेता उनसे नाराज चल रहे हैं और पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच सपा मुखिया का इफ्तार पार्टी में शामिल होना बेहद …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार शाम को राजधानी में इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने। काफी समय से खबरे आ रही थी कि चुनाव के बाद कुछ मुस्लिम नेता उनसे नाराज चल रहे हैं और पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इसी बीच सपा मुखिया का इफ्तार पार्टी में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है। बता दें कि अखिलेश यादव ने ऐशबाग ईदगाह में इफ्तार पार्टी में शिरकत की।

कुछ समय पहले मुस्लिम नेताओं की तरफ से कहा गया था कि अगर अखिलेश कुछ बोलते भी हैं तो उनकी आवाज सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाती है। उन्होंने आजम खान, शहजिल इस्लाम और नाहिद हसन समेत कई नेताओं पर कार्रवाई के बाद भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

कुछ दिन पहले ही आजम खान के समर्थन में सपा के नेता सलमान जावेद राइन ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं।

खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं।

उन्होंने कहा था कि क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। अली ने कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं।

पढ़ें-छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा

संबंधित समाचार