बहराइच: जमीनी विवाद में किसान पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
बहराइच। फखरपुर के करामत पुरवा गांव निवासी किसान पर जमीनी विवाद में दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडासपारा के मजरा करामत पुरवा निवासी लालमन हरजन का जमीनी विवाद बराती और अब्दुल्ला आदि …
बहराइच। फखरपुर के करामत पुरवा गांव निवासी किसान पर जमीनी विवाद में दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडासपारा के मजरा करामत पुरवा निवासी लालमन हरजन का जमीनी विवाद बराती और अब्दुल्ला आदि से चल रहा है। लालमन के मुताबिक उसके जमीन में गेहूं की फसल लगी हुई थी। शनिवार शाम को सभी गेहूं की फसल काट रहे थे। जिसका लालमन ने विरोध किया। इस पर बाराती और अब्दुल्ला ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान का सिर, चेहरा और बांह पर चोट लगी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
डायल 112 पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि जमीनी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगाई गई है।
पढ़ें-रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
