अयोध्या : कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के बिहारीपुर मोड़ के पास एक कार ने बाइक सवार दो होमगार्ड को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़े और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। रमाकांत पांडेय …

अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के बिहारीपुर मोड़ के पास एक कार ने बाइक सवार दो होमगार्ड को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़े और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

रमाकांत पांडेय निवासी बिहारीपुर और रमाशंकर निवासी कैंट दोनों बाइक से पूराकलंदर थाना ड्यूटी पर जा रहे थे। अभी वे बिहारीपुर मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कॉपियों की टक्कर से दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों को काफी चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।

घटना में घायल दोनों होमगार्डों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूराकलंदर थाना पुलिस के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। स्कार्पियो की तलाश की जा रही है।

यह भी पढे़ं : बिजनौर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत चिंताजनक

संबंधित समाचार