बहराइच: निःशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोग, विधायक और एमएलसी ने किया उद्घाटन
बहराइच। मारवाड़ी युवा मंच शाखा नानपारा की ओर से नगर के स्टेशन रोड स्थित नारायणी हॉस्पिटल में रविवार को कैंसर जांच शिविर एवं डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर जांच कराया। जांच शिविर का उद्घाटन नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष …
बहराइच। मारवाड़ी युवा मंच शाखा नानपारा की ओर से नगर के स्टेशन रोड स्थित नारायणी हॉस्पिटल में रविवार को कैंसर जांच शिविर एवं डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर जांच कराया।
जांच शिविर का उद्घाटन नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकडीवाल ने संयुक्त रूप से किया । शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कैंसर जांच शिविर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कार्य बताया।
उन्होंने कहा मारवाड़ी युवा मंच सदैव से ही समाज के लिए उनके स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन का सामाजिक कार्यों में सहभागिता करता है जो एक सराहनीय कार्य है उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्वास्थ्य समिति में डॉ. राहुल अग्रवाल के निर्देशन में डॉक्टर अंकिता मातनहेलिया, डॉ. अरविंद शुक्ला ,डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. मंजरी तिवारी ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा झारखंड मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आई कैंसर वेन से मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर उनका एक्सरे तथा आधुनिक मशीनों से कैंसर के लक्षणों की जांच की गई।
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से मुख्य अतिथि व डाक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया शिविर में विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी मरीजों का चेकअप किया। शिविर का नेतृत्व कर रहे डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि 125 लोगों का कैंसर व डेंटल चेकअप तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अमर अग्रवाल,अभिनव गोयल,अमर टेकडीवाल, रोहित टेकडीवाल,भानु शाह, उमंग गोयल, प्रतीक गोयल, अजय अग्रवाल, प्रकाश वीर गुप्ता, रामस्वरूप अग्रवाल, सर्वेश टेकडीवाल आनंद पोद्दार, ओमप्रकाश छापड़िया, राजेश भीमराजका ,ओमप्रकाश पोद्दार, सहित काफी संख्या में नगर के संभ्रांत वरिष्ठ नागरिक व मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-महिलाओं के साथ पुरुषों में भी स्तन कैंसर का खतरा : प्रो. आनंद मिश्रा
