अयोध्या : सरयू में डूबते पिता-पुत्री को गोताखोरों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी अन्तर्गत सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे पिता-पुत्री को बचा लिया गया है। यह घटना हुई जब नदी में नहा रही अपनी बेटी को बचाने के लिए पिता ने छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों डूबने लगे, जिस पर एक नाविक और जल पुलिस ने दोनों को …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी अन्तर्गत सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे पिता-पुत्री को बचा लिया गया है। यह घटना हुई जब नदी में नहा रही अपनी बेटी को बचाने के लिए पिता ने छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों डूबने लगे, जिस पर एक नाविक और जल पुलिस ने दोनों को किसी तरह बचा लिया।

इसके लिए नाविक और जल पुलिस की सराहना की जा रही है। डूबने से बचे पिता ने भी बचाने वालों का आभार जताया। घटना के चलते काफी देर तक घाट पर अफरा-तफरी मची रही।

बताया जाता है लखनऊ आलमबाग क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान सरयू घाट पर परिवार स्नान करने लगा। तब तक पिता स्नान कर बाहर आ गए थे। इस दौरान उनकी छह साल की पुत्री आदिति नहाते-नहाते गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

यह देख पिता ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वो भी गहरे पानी में फंस गए। दोनों को डूबता देख स्थानीय नाविक अजितेश मांझी और मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने पिता पुत्री को किसी तरह रेस्क्यू किया और बाहर निकाला। पुत्री के साथ सुरक्षित बाहर आने पर पिता ने नाविक और जल पुलिस कर्मियों का आभार जताया। कोतवाल देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि परिवार को सुरक्षित लखनऊ भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: सेल्फी लेते समय गंगनहर में बहे मेरठ, बागपत के दो युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

संबंधित समाचार