हल्द्वानी: अतिक्रमण मामले को लेकर सपा प्रमुख महासचिव शुएब अहमद सर्वोच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर सपा प्रमुख महासचिव शुएब अहमद सर्वोच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचे शुऐब अहमद ने वकीलों से राय शुमारी की। उन्होंने कहा कि गरीबों के आशियानों को बचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। किसी भी हाल में गरीबों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर सपा प्रमुख महासचिव शुएब अहमद सर्वोच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचे शुऐब अहमद ने वकीलों से राय शुमारी की। उन्होंने कहा कि गरीबों के आशियानों को बचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। किसी भी हाल में गरीबों के आशियानों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

रेलवे भूमि पर जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाना हैं। कई चरणों की बैठकों के दौर बे बाद रेलवे को अनुमानित बजट बनाकर भी दिया जा चकुा है और अब केवल रेलवे की तरफ से तारीख आना बाकी है ऐसे में लोगों को राहत दिलाने के लिए सपा नेता शुएब अहमद ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से राय शुमारी की। उन्होंने रेलवे पर जमीन का गलत सीमांकन करने का आरोप लगाया। साथ ही राज्य सरकार से गरीबों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकरण में हर स्तर की लड़ाई गरीबों के हित में लड़ेंगे। फिलहाल अब देखना होगा कि यह मामला कहां तक जाता है, इधर अतिक्रमण हटाने की खबर से लोग दहशत में हैं।

संबंधित समाचार