राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- देशभर के सभी हिंदू तैयार रहें, 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं
महाराष्ट्र। पिछले कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर बयानबाजी का दौर भी जारी है। बता दें बीते दिनों मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान को लेकर चर्चा में रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने एक बार फिर इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया …
महाराष्ट्र। पिछले कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर बयानबाजी का दौर भी जारी है। बता दें बीते दिनों मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान को लेकर चर्चा में रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने एक बार फिर इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
अब राज ठाकरे ने कहा है कि, देश भर के सभी हिंदुओं से मेरी विनती है की वो तैयारी में रहें। अगर 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर नहीं हटे, तो जैसे को तैसा जवाब देने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई को औरंगाबाद में मैं एक बड़ी रैली को संबोधित करूंगा। 5 जून को अयोध्या के दौरे पर जा रहा हूं। वहां प्रभु श्री राम के दर्शन करूंगा। उसके बाद इस मामले में आक्रमक तरीके से काम किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-
हिमाचल प्रदेश में रावी नदी से तीन युवकों के मिले शव
