बिजनौर : दादा के अंतिम संस्कार में गए पोते की गंगा में डूबकर मौत
नगीना, बिजनौर, अमृत विचार। दादा के अंतिम संस्कार में बिजनौर बैराज पर शामिल होने पहुंचे 22 वर्षीय पोते की बैराज में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। युवक के दो दोस्त भी डूबने से बच गए। परिजनों ने युवक का शव गांव लाकर उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में माहौल गमगीन …
नगीना, बिजनौर, अमृत विचार। दादा के अंतिम संस्कार में बिजनौर बैराज पर शामिल होने पहुंचे 22 वर्षीय पोते की बैराज में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। युवक के दो दोस्त भी डूबने से बच गए। परिजनों ने युवक का शव गांव लाकर उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में माहौल गमगीन है।
थाना क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी 80 वर्षीय वृद्ध बाल सिंह का बीमारी के चलते 15 अप्रैल की देर शाम करीब नौ बजे निधन हो गया था। 16 अप्रैल की दोपहर को वृद्ध के परिजन उसका शव अंतिम संस्कार के लिए बैराज बिजनौर ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वृद्ध का 22 वर्षीय पोता आर्यन पुत्र पप्पू तथा उसके दो साथी सौरभ और शानू के साथ स्नान करने के लिए बैराज गंगा में चले गए। तीनों युवक गहरे पानी में फंस गए डूबने की जानकारी मिलते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों में हड़कंप मच गया।
युवकों को बचाने के लिए लोगों ने प्रयास किए जिसके बाद दो युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन आर्यन पुत्र पप्पू को कई घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम पानी से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए मृतक का शव देर रात घर लेकर पहुंच गए। जहां उन्होंने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से गांव का माहौल बेहद गमगीन है। हादसे के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
