अयोध्या: फांसी का फंदा लगाकर छात्र ने की आत्महत्या
अयोध्या। जिले में स्थित जानकी महल परिक्रमा मार्ग पर शनिवार को दुर्गा मंदिर के निकट बीएससी के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवारीजन गमगीन हैं। नयाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्र ने …
अयोध्या। जिले में स्थित जानकी महल परिक्रमा मार्ग पर शनिवार को दुर्गा मंदिर के निकट बीएससी के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवारीजन गमगीन हैं।
नयाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि छात्र की पहचान गोविंद नारायण शुक्ल (22) बेटा रामानंद शुक्ल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि जानकीमहल परिक्रमा मार्ग स्थित रामानन्द शुक्ल के बेटे ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पिता से मांफी मांगते हुए अपना परफॉर्मेंस ठीक नहीं दे पाने पर अवसाद में रहने की बात लिखी है।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: कुएं में फांसी से लटका मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
