फतेहपुर : प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर । फतेहपुर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से अधिक गोवंशीय पशु के मांस सहित तीन लोगों को दबोच लिया। साथ ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने उपकरण सहित आदि सामान भी जब्त किया है। उधर, स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच …

फतेहपुर । फतेहपुर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से अधिक गोवंशीय पशु के मांस सहित तीन लोगों को दबोच लिया। साथ ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने उपकरण सहित आदि सामान भी जब्त किया है। उधर, स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

रविवार को भोरपहर थरियांव थाना प्रभारी अमर सिंह रघुवंसी ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव करमचंद्रपुर सांडा स्थित आम के एक बाग में छापा मारते हुए वहां से करीब एक क्विंटल 10 किलो गोवंशीय पशु का मांस बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने बाग की घेराबंदी करते हुए मौके से तीन आरोपितों को भी दबोच लिया।

पकड़े गए तीनों सगे भाई हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से वध करने वाले उपकरण सहित आदि सामान भी बरामद किया। उधर, पुलिस का छापा पड़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। गोकशी करने वाले आरोपी पुलिस की नज़रों से बचते हुए भगाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, दो आरोपी तो भगाने में सफल हो गए, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस जब्त माल और आरोपियों को अपने साथ थाने ले आई। यहां गोकशी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंसी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद नदीम और मोहम्मद यासीन तीनों सगे भाई हैं। जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी सादिक अली व इम्तियाज़ निवासी परमी कुतुबपुर थाना थरियांव मौके से फरार हो गए। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसके अलावा पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बताया कि मौके से पकड़े गए एक कुंतल 10 किलो मांस और उपकरणों को जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हरदोई: गौवंश तस्कर हुए गिरफ्तार, एक कुंतल गोमांस के साथ बरामद हुई यह चीजें

संबंधित समाचार