अयोध्या: किसान की हत्या में चार आरोपितों से पुलिस कर रही पूछताछ
अयोध्या। रुदौली के ग्राम बहरास में खेत में रखवाली के लिए गए किसान की जघन्य हत्या के मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने चार को हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल शशिकांत यादव का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा …
अयोध्या। रुदौली के ग्राम बहरास में खेत में रखवाली के लिए गए किसान की जघन्य हत्या के मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने चार को हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल शशिकांत यादव का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि किसान चेतन लाल की बेरहमी से हत्या कर शव खेत के बगल पगडंडी पर फेंक दिया गया था। शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात की जानकारी शनिवार सुबह हुई थी। हत्यारों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर आंखें फोड़ किसान को मौत के घाट उतार दिया था। बीस साल पहले जमीन विवाद में किसान के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। वहीं मृतक किसान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दशरथ लाल, उदय राज, देशराज व ईश्वर लाल पुत्रगण रामलखन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जैसे भी साक्ष्य मिलेंगे कार्रवाई की जाएगी।
किसान को गोली मारने के मामले में गिरफ्तारी नहीं
महराजगंज के बिबियापुर में किसान को गोली मारे जाने की घटना में भी अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है
यह भी पढ़ें : बहराइच: भाई और भतीजे ने की बड़े भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
