लखनऊ : महापौर को मिली गंदगी की भरमार, सुपरवाइजर निलंबित
लखनऊ। राजधानी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया इन दिनों एक्शन में दिख रही हैं। महानगर के सेक्टर ए स्थित भामाशाह पार्क और तिकोनिया पार्क के आस-पास रविवार को निरीक्षण में महापौर को गंदगी की भरमार मिली। जिस पर महापौर ने सुपरवाइजर राम लखन को करने का आदेश दिया। स्थानीय निवासियों …
लखनऊ। राजधानी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया इन दिनों एक्शन में दिख रही हैं। महानगर के सेक्टर ए स्थित भामाशाह पार्क और तिकोनिया पार्क के आस-पास रविवार को निरीक्षण में महापौर को गंदगी की भरमार मिली। जिस पर महापौर ने सुपरवाइजर राम लखन को करने का आदेश दिया।
स्थानीय निवासियों ने महापौर से स्थानीय पार्षद की शिकायत करते हुए कहा कि कॉलोनी में महीनों से कोई सफाई कर्मी नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद वोट नहीं मिलने पर कॉलोनी में सफाई नहीं होने देता है।
जिस पर महापौर ने कहा कि सफाई कार्य में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सबको सफाई का हक है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त यमुनाधर चौहान को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि वार्डों में सफाई कार्य में भेदभाव हुआ तो बीट इंचार्ज और सुपरवाइजर जिम्मेदार होंगे।
यह भी पढ़ें : मथुरा: नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान, अब हरियाली के साथ स्वच्छ पेयजल का भी दिया जाएगा ध्यान
