लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से शादी के बंधन में बंधे पंजाबी सिंगर Milind Gaba, देखें रॉयल वेडिंग की फोटो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस फेम और सिंगर मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल से शादी कर, जीवनभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। प्रिया और मिलिंद एक दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी के फंक्शन कई दिनों से चल रहे थे। मिलिंद और प्रिया की शादी 16 …

मुंबई। बिग बॉस फेम और सिंगर मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल से शादी कर, जीवनभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। प्रिया और मिलिंद एक दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे थे।

दोनों की शादी के फंक्शन कई दिनों से चल रहे थे।

मिलिंद और प्रिया की शादी 16 अप्रैल को दिल्ली में हुई। शादी से पहले मेहंदी का फंक्शन हुआ। सिंगर ने प्रिया से धूम धाम से शादी रचाई है।

दोनों की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शादी के मौके पर मिलिंद ने खूबसूरत शेरवानी पहनी हुई थी और प्रिया ने मरून रंग का लहंगा कैरी किया था। शादी रोयाल अंदाज़ में हुई।

वरमाला की फोटो भी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रिया मिलिंद को वरमाला पहनाती दिखी।

शादी के दौरान दोनों काफी खुश नज़र आए। मिलिंद और प्रिया की जोड़ी कमाल लग रही थी।

मिलिंद गाबा ने ग्रैंड अंदाज़ में गर्लफ्रेंड प्रिया से शादी की है. शादी समारोह में कई सिलेब और मेहमान शामिल हुए।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि वो हमेशा से बिग फैट वेडिंग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने हमेशा सपना देखा है कि शादी ग्रैंड अंदाज़ में हो।

आपको बता दें कि मिलिंद गाबा ने कई सुपरहिट हिट गाने गाए हैं।

पढ़ें-देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है: पीएम मोदी

संबंधित समाचार