उन्नाव: नशेबाज युवक की पिटाई से मचा हंगामा, भीड़ भगाने के लिये पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
उन्नाव। सदर कोतवाली के हल्का नंबर दो के पुलिस सहायता बूथ के पास रविवार रात जमकर बवाल हुआ। नशे में धुत युवक की बेवर्दी सिपाही ने पिटाई कर दी जिसके बाद सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। आनन फानन अतिरिक्त फोर्स बुला कर पुलिस ने लाठी चार्ज कर हालात काबू में किए। आधा …
उन्नाव। सदर कोतवाली के हल्का नंबर दो के पुलिस सहायता बूथ के पास रविवार रात जमकर बवाल हुआ। नशे में धुत युवक की बेवर्दी सिपाही ने पिटाई कर दी जिसके बाद सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। आनन फानन अतिरिक्त फोर्स बुला कर पुलिस ने लाठी चार्ज कर हालात काबू में किए। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली स्थित शेखपुर नहर के पास हल्का नंबर दो का पुलिस सहायता बूथ बना है। उसी के पास रविवार रात ऑटो में बैठने जा रहे दम्पति का आपस में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक सिपाही को सादी वर्दी में था उसने युवक की पिटाई कर दी। जिस पर पहले दंपती और फिर स्थानीय लोग सिपाही को हमलावर समझ टूट पड़े।
मामला देख सिपाही के अन्य साथी आए तो वहां जमा सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस वालो को घेर लिया। युवक को पीटे जाने से नाराज मोहल्ले वालों ने जमकर विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे हल्का प्रभारी संजय राय ने बचाव करते हुए पूरे मामले से सदर कोतवाल ओ पी राय को अवगत कराया। जिस पर कई चौकी प्रभारियों के साथ पुलिस बल पहुंचा और लाठियां भांज कर भीड़ को तितर बितर किया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पब्लिक के बीच हुए इस संघर्ष में जमकर हुए उपद्रव में शुक्लागंज फोरलेन के राहगीरों को कोपभाजन बनना पड़ा। आलम यह रहा कि लाठी चार्ज और भगदड़ के दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूटे।
पढ़ें- रामपुर : मुस्तफाबाद कलां में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पथराव से भगदड़
