सहारनपुर: दारुल उलूम के चांसलर ने दिया विवादित बयान, कहा- मुस्लिम छत पर चढ़कर सिर्फ नारा-ए-तकबीर बुलंद न करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। देवबंद में इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के चांसलर मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक ऑडियो जारी करते हुए बोले कि अगर जानमाल पर आंच आए तो छत पर चढ़कर सिर्फ नारा-ए-तकबीर बुलंद न करें। पूरी ताकत के साथ हालात का मुकाबला करें। यह बयान उन्होंने सोशल …

सहारनपुर। देवबंद में इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के चांसलर मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक ऑडियो जारी करते हुए बोले कि अगर जानमाल पर आंच आए तो छत पर चढ़कर सिर्फ नारा-ए-तकबीर बुलंद न करें। पूरी ताकत के साथ हालात का मुकाबला करें। यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। मुफ्ती दारुल उलूम देवबंद के चांसलर रमजान में अपने मूल निवास बनारस स्थित खानकाह में है। वहीं से उन्होंने यह बयान दिया है।

मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि अगर हमारी जानमाल, इज्जत और आबरू पर कोई हमला करता है, तो अल्लाह ने जितनी ताकत दी है, उसके साथ मुकाबला करें।

उन्होंने आगे कहा कि मौत इज्जत के साथ आए, क्योंकि एक दिन मौत तो आनी है। दिलों में बुजदिली और कमजोरी बैठाकर अपने आपको दूसरों के सुपुर्द कर देना ईमान वालों की शान में नहीं है।

पढ़ें- गाजियाबाद: आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज ने दिया विवादित बयान, FIR दर्ज

संबंधित समाचार