बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली अंतर्गत लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित नयागांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। देर रात …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली अंतर्गत लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित नयागांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। देर रात मसौली थाना के नयागांव स्थित नेवला करसंडा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसमें से एक जागरूक ग्रामीण ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा-पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं इस संबंध में मसौली थाना के हलका इंचार्ज उप निरीक्षक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।
अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के दौरान उसकी तलाशी लेते समय उसके पास शराब की बोतल बरामद हुई है। जिससे लगता है कि मृतक शराब पीने का आदी था। बीती रात असंतुलन होकर किसी गाड़ी के सामने आ गया। जो उसे ठोकर मारते हुए मौके से भाग निकली। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
पढ़ें-बाराबंकी : छप्पर में लगी आग, गृहस्थी समेत दो बकरी के बच्चे जलकर हुए राख
