लागत बढ़ने के चलते मारुति ने सभी मॉडलों की कीमतों में की वृद्धि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने तत्काल प्रभाव से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला किया। कंपनी ने कहा कि सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन 1.3 प्रतिशत (दिल्ली में …

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने तत्काल प्रभाव से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला किया।

कंपनी ने कहा कि सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन 1.3 प्रतिशत (दिल्ली में शोरूम कीमत) बढ़ोतरी की गई है। एमएसआई ने छह अप्रैल को शेयर बाजार को बताया था कि कच्चे माल में तेजी के चलते उसके वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एमएसआई ने जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक अपने वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

ये भी पढ़ें- लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1000.35 अंकों की गिरावट

संबंधित समाचार