बहराइच: बजट आने के बाद भी नहीं हुआ शिलापट का निर्माण, निरीक्षण में खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर रविवार को नगर पालिका परिषद नानपारा पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण में देखा कि जिस निर्माण का बजट आ गया, शिलापट भी बन गया। उसका निर्माण धरातल पर नहीं हुआ है। इससे राज्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। उत्तर …

बहराइच। प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर रविवार को नगर पालिका परिषद नानपारा पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण में देखा कि जिस निर्माण का बजट आ गया, शिलापट भी बन गया। उसका निर्माण धरातल पर नहीं हुआ है। इससे राज्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही।

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर रविवार को मटेरा में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए आए। इसके बाद वह जनपद बहराइच के नानपारा पहुंचकर नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री राकेश राठौर को तमाम खामियां देखने को मिली जिसको लेकर उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई।

राज्य मंत्री राकेश राठौर के पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने उनसे नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत की। जिसके बाद राकेश राठौर ने नगर पालिका अध्यक्ष को बुलवाया, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से नगर विकास में राज्यमंत्री और आग बबूला हो गए। उन्होंने स्वयं देखा कि जो कार्य नही किये गए हैं उनके शिलापट लगवा दिए गए हैं ऐसे में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर में सभी मामलों की जांच करवाने की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा कि नगर में स्थित काली कुंडा मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार है। एक सवाल ने जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि सभी मामलों की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई होगी।

युवती ने भी की शिकायत

नगर विकास राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद में ही एक युवती ने शिकायत की। साथ ही नपाप प्रशासन द्वारा किए जा रहे घोटाले और शिथिलता की भी शिकायत की।

पढ़ें-बहराइच: खेत की रखवाली करने गए किसान पर तेंदुए का हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार