बाराबंकी: हाईटेंशन लाइन से निकला आग का गोला, चपेट में आए 5 हरे पेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सोमवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन में धमाके के साथ निकली चिंगारी से पांच आम के हरे पेड़ जलकर राख हो गये। जिससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने फैली आग पर काबू पाया है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरानगर मजरे मिरकापुर …

बाराबंकी। सोमवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन में धमाके के साथ निकली चिंगारी से पांच आम के हरे पेड़ जलकर राख हो गये। जिससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने फैली आग पर काबू पाया है।

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरानगर मजरे मिरकापुर गांव के निकट से गुजरी 4 लाख 44 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में मिरकापुर निवासी भगवान दास के पांच हरे आम के पेड़ जलकर राख हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाग के किनारे बंधे कटीले तारों की वजह से आग दो सौ मीटर दूर तक फैल गयी और सरसों के पुआल को अपने चपेट में ले लिया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों नेआग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन लाइट से धमाके के साथ आग का गोला गिरा। देखते देखते पांच आम के हरे पेड़ सुलग गये। बाग के किनारे लगे कटीले तारों से आग दूर तक फैल गयी।

पढ़ें-बहराइच: खेत की रखवाली करने गए किसान पर तेंदुए का हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार