अमरोहा : हसनपुर में एसडीएम ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिलने पर कर अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमरोहा,अमृत विचार। हसनपुर नगर पालिका के औचक निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को कर अधीक्षक गैर हाजिर मिले। एसडीएम ने पालिका स्टॉप को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समय से कार्यालय में आएं और जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। सोमवार को उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण …

हसनपुर, अमरोहा,अमृत विचार। हसनपुर नगर पालिका के औचक निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को कर अधीक्षक गैर हाजिर मिले। एसडीएम ने पालिका स्टॉप को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समय से कार्यालय में आएं और जनता की समस्याओं का निस्तारण करें।

सोमवार को उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम के निरीक्षण के समय पालिका स्टॉप में हड़कंप का माहौल रहा। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक किया। इस दौरान एसडीएम को अधिशासी अधिकारी एवं कर अधीक्षक अनुपस्थित मिले। स्टाफ द्वारा बताया गया की अधिशासी अधिकारी अपर जिला अधिकारी से छुट्टी की अनुमति लेकर गए हैं। लेकिन, कर अधीक्षक के बारे में स्टाफ द्वारा नहीं बताया गया, जिस पर एसडीएम ने स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।

साथ ही एसडीएम ने समस्त पालिका स्टाफ को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप समय से कार्यालय में उपस्थित हो और जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। अगर किसी के द्वारा कोई भी लापरवाही बरती गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: कब्र खुदाई के दौरान हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता