अयोध्या: हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के जन्मदिन पर महफिल का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चौक मस्जिद वक्फ हसन रजा खां में हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के मुबारक मौके पर रविवार रात एक महफिल का आयोजन किया गया, जिसका संचालन मौलाना हैदर अली ताबिश ने व तकरीर मौलाना मो. मोहसिन प्रिंसिपल वसीका अरबी कॉलेज ने किया। इस मौके पर मौलाना मोहसिन ने हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के …

अयोध्या। चौक मस्जिद वक्फ हसन रजा खां में हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के मुबारक मौके पर रविवार रात एक महफिल का आयोजन किया गया, जिसका संचालन मौलाना हैदर अली ताबिश ने व तकरीर मौलाना मो. मोहसिन प्रिंसिपल वसीका अरबी कॉलेज ने किया। इस मौके पर मौलाना मोहसिन ने हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के जीवन पर प्रकाश डाला।

कन्वीनर शावेज जाफरी एडवोकेट रहे। मस्जिद के मुतवल्ली शुजात हुसैन वसीम व अध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा ने महफिल में आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। महफिल में रात भर शायरों ने इमाम हसन की शान में अपने कलाम पढ़े।

प्रवक्ता हामिद जाफर मीसम ने बताया शायरों में नूर फैजाबादी, वसीम कस्टवी, शबीह मोहम्मद एडवोकेट, सिब्तेन मेहंदी, साहिल कलांपूरी, कुमैल आबिदी, मंसूब आबिदी, मो हसनैन, आमिर फैजाबादी, जिना हैदर, फरहत इरफनी, हसनैन जाफरी ने अपने कलाम पढ़े।

मौलाना जफर अब्बास कुम्मी, कैसर मेहंदी एडवोकेट, अहमद जमीर सैफी, पार्षद रिजवान हसनैन, वसी हैदर गुड्डू, परवेज हुसैन, शादाब हुसैन राजन, इजहार हुसैन छोटू, आबाद, तवील अब्बास,आफाक,आसिफ,अर्शी ,नेहाल मेहंदी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पढ़ें- बरेली: आज नूरी मरकज पर सजेगी महफिले आला हजरत

संबंधित समाचार